नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- पाकिस्तान की सियासत में एक अहम बयान सामने आया है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के प्रमुख और वरिष्ठ पाकिस्तानी सांसद मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की सैन्य नीति को कठघरे में खड़ा करते हुए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' का हवाला दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पाकिस्तान अफगानिस्तान के भीतर सैन्य कार्रवाई को जायज ठहराता है, तो फिर भारत द्वारा पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों के ठिकानों पर किए गए हमलों पर आपत्ति किस आधार पर की जा सकती है। कराची के लियारी इलाके में आयोजित 'मजलिस-ए-इत्तेहाद-ए-उम्मत' सम्मेलन को संबोधित करते हुए मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के नेतृत्व वाली सैन्य कार्रवाइयों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई है और इस पर इस्लामा...