नई दिल्ली, मार्च 10 -- First GIFT City IPO: ईरान की अमेरिका और इजराइल से छिड़ी जंग ने शेयर बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी है। इस अस्थिर माहौल का असर भारत के एक ऐतिहासिक आईपीओ पर भी पड़ा है। दरअसल, सीनियर प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने वाली कंपनी XED एक्जिक्यूटिव डेवलपमेंट ने भी आईपीओ लॉन्चिंग का अपना इरादा बदल लिया है। XED एक्जिक्यूटिव डेवलपमेंट ने अपने आईपीओ के लिए पहले तय की गई छह मार्च की तारीख से बदलकर 16 मार्च कर दिया है।क्या है डिटेल? कंपनी का 10 से 10.5 डॉलर प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाला यह आईपीओ 16 मार्च को खुलकर 24 मार्च को बंद होगा। एक्सईडी ने आईपीओ से 1.2 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ के लिए दुनिया भर के प्रवासी भारतीय, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक और संस्थागत निवेशक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर एनएसई में इंटर...