भारत के ऐक्शन से हिला पाकिस्तान, सड़क पर उतरे लोग; सिंधु का नाम ले मरने की कसम खाई
इस्लामाबाद, जुलाई 13 -- सिंधु जल समझौता स्थगित करने के एक फैसले ने पाकिस्तान को चिंता में डाल दिया है। खबर है कि मुल्क के सिंध क्षेत्र में इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। नारे लगाए जा रहे हैं कि सिंधु को नहीं छोड़ेंगे। बीते साल जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने इस संधि को स्थगित कर दिया था। वहीं, रुख साफ किया है कि पड़ोसी मुल्क को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पीपीपी ने सिंध में रैली निकाली गई थी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कराची, हैदराबाद, थार, मीरपुरखास, लरकाना, शिकारपुर, नौशहरों फिरोज और दाडू में प्रदर्शन किए। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारे भी लगा रहे थे कि 'मर जाएंगे, लेकिन सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.