नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि विकसित देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश की दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि, निवेश, नवाचार, गुणवत्ता सुधार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। इन समझौतों से भारत की वैश्विक व्यापार में भागीदारी भी बढ़ेगी। उधर, भारत ने अपना आधारभूत ढांचा तेजी से मजबूत किया है।

तेजी से बढ़ता बाजार निवेशकों के लिए बना अवसर गुरुवार को इंडिया ग्लोबल इनोवेशन कनेक्ट की वार्षिक बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच विशेष संबंध हैं। भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) देशों के बीच हुआ व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) व्यापार, निवेश और नवाचार आधारित सहयोग के लिए म...