नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- भारत में ऐसे कई खूबसूरत मंदिर बने हुए हैं, जहां लोग ईश्वर के आगे सिर्फ मथा टेकने नहीं बल्कि सुकून की तलाश में भी पहुंचते हैं। ज्यादातर मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों को भगवान के दर्शन मिलते हैं लेकिन कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जो रात में भी खुले रहते हैं। जी हां, भारत में कई मंदिर ऐसे हैं जहां आपको रात में भी भगवान के दर्शन करने को मिलेंगे और रात की रौशनी में ये मंदिर खूबसूरती के साथ जगमगाते हैं। अगर आप कभी इन जगहों पर रात में पहुंचते हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। हम आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।रात के सन्नाटे में जगमगाते मंदिर रात के सन्नाटे में मंत्रों के उच्चारण, शंखों की गूंज और घंटियों की मनमोहक आवाज से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठता है। कुछ जगहों पर यह माना जाता है कि रात के समय...