लखनऊ, जून 4 -- UP News: मध्य प्रदेश की रहने वाली नीट छात्रा की आत्महत्या को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है कि क्या विकसित भारत के इतिहास में बेबस बेटी का आखिरी खत भी शामिल होगा। बता दें कि नीट एग्जाम का पेपर लीक होने कई परिक्षार्थियों ने आत्मघाती कदम उठाया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अखिलेश ने कहा जब भाजपा के राज में विकसित भारत के झूठ का इतिहास लिखा जाएगा, तब क्या एक बेबस बेटी का ये आख़िरी ख़त भी लगाया जाएगा। भाजपा समर्थकों से सीधी अपील : क्या ये पत्र भी आपकी आँखें नहीं खोल सकता है?' यह भी पढ़ें- नीट री एग्जाम के प्रश्न पत्रों की वायरल तस्वीरों पर NTA का बयान दरअसल, मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली 18 साल की आकांक्षा चतुर्वेदी ने पेपर ...