नई दिल्ली, जून 28 -- भारत के आज 2-2 क्रिकेट मैच है। इन दोनों मैचों का लाइव प्रसारण अलग-अलग चैनलों पर होगा। ऐसे में आपके लिए यह खबर काफी फायदेमंद हो सकती है। एक तरफ मेंस टीम आयरलैंड से दूसरे टी20 में भिड़ेगी, जहां वह इज्जत की लड़ाई लडे़गी। आयरलैंड ने पहले टी20 में भारत को हराकर 2 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगर भारत दूसरा मैच भी हार जाता है तो आयरलैंड पहली बार सीरीज पर कब्जा करेगा। वहीं दूसरी तरफ वुमेंस टीम आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के टिकट के लिए ऑस्ट्रेलिया से लड़ेगी। भारत अगर यह मैच जीतता है तो ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगा। आईए दोनों मुकाबलों से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- यह भी पढ़ें- WI के साथ हो जाता खेला! IRE से हारने के बावजूद मिला टी20 WC सेमीफाइनल का टिकटIndia vs Ireland Live Strea...