वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। अर्दली बाजार स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में एसीपी (कानून व्यवस्था) शिवहरी मीणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भारत के अमर सपूतों को सदैव याद रखा जाएगा। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्य अतिथि ने युवाओं का आह्वान किया कि वे आजादी के इतिहास और शहीदों के त्याग-बलिदान के बारे में जरूर जानें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने कहा कि लाखों वीरों के बलिदान से हमें आजादी मिली। संयोजन एडवोकेट विनोद पांडेय 'भैयाजी' ने किया। अतिथियों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कंपोजिट स्कूल के बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.