रांची, जनवरी 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में आयोजित विद्या भारती- अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रचार एवं अभिलेखागार विभाग की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक के अंतिम दिन विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत ने कहा कि वर्तमान समय में भारत केंद्रित शिक्षा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो, इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अनेक विषय बिंदु को जोड़ा गया है। हमारा लक्ष्य वसुधैव कुटुंबकम का भाव विद्यार्थियों में भरना है। विद्या भारती अपनी पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से हिंदुत्व और राष्ट्रीयता की ओर बढ़ने और समाज के विचार शुद्ध करने हेतु अग्रसर है। उन्होंने देशभर में प्रचार और अभिलेखागार विभाग के चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि विद्या भारती की देवपुत्र और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.