नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- 9 अक्टूबर, शुक्रवार को एक तरफ भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी-20 मैच में रांची में आमने- सामने थीं, तो दूसरी ओर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भी रावलपिंडी में मुकाबला चल रहा था। दोनों ही टीमें लगभग एक ही समय पर मैदान पर थीं और मैचों का रिजल्ट भी लगभग आधे घंटे के अंतराल पर ही आए। दिलचस्प बात यह रही कि क्रिकेट में कल के दिन भारत ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उसे वेस्टइंडीज की टीम ने 250 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से शिकस्त दे दी। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मुकाबलों में विजेता टीमों के कप्तानों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक तरफ वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शतकीय पारी खेली, वहीं पाकिस्तान के नए बने कप्तान साहिबजादा फरहान ने 89 रन बनाते हुए मैच को अपनी ओर करने...