बीजिंग, अगस्त 29 -- आजादी के बाद से ही भारत ने स्वतंत्र विदेश नीति को लेकर अपना रुख स्पष्ट रखा है। दुनियाभर में भारत के इस रुख की तारीफ होती है। इस नीति के तहत बिना किसी देश का पक्ष लिए भारत अपने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखता है। चीन भी भारत की इस नीति का मुरीद है। चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर तारीफ की है, साथ ही अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। ग्लोबल टाइम्स चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है। उसने अपने ताजा लेख में भारत की विदेश नीति को संतुलित और रणनीतिक करार देते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्वायत्तता को मजबूती से स्थापित किया है। चीनी अखबार ने 'बहुध्रुवीय विश्व में चीन और भारत के बीच आपसी संपर्क बढ़ाना एक तर्कसंगत विकल्प' शीर्षक के साथ संपादकीय लिखा है। इसने लिखा कि भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.