नई दिल्ली, मार्च 31 -- किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ लुक में ही नहीं बल्कि सेफ्टी में भी सबसे आगे है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) ने हाल ही में नई सेल्टोस के क्रैश टेस्ट के नतीजे घोषित किए हैं। इसमें सेल्टोस को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी, दोनों कैटेगरी में शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। बड़ी बात यह है कि सेल्टोस अब तक की सबसे सुरक्षित पेट्रोल-डीजल (ICE) कार बन गई है। जबकि भारत की सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में यह अब चौथे नंबर पर है। इससे ऊपर सिर्फ महिंद्रा XEV 9e, BE 6 और टाटा हैरियर ईवी हैं। आइए पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं। यह भी पढ़ें- टोयोटा फॉर्च्यूनर को बड़ी टेंशन दे सकती हैं ये नई SUVs, गजब है रोड प्रेजेंससिएरा को भी छोड़ा पीछे एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32 में से 31.70 पॉइंट्स मिले...