वाशिंगटन, सितम्बर 2 -- भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने अमेरिका में दवाओं की कीमत कम करने की दिशा में बड़ा समझौता किया है। कंपनी ने अमेरिका की ट्रंप सरकार के साथ एक करार किया है, जिसके तहत वह अमेरिका के राज्य Medicaid कार्यक्रमों को दवाओं के लिए 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' (MFN) प्राइसिंग उपलब्ध कराएगी। इसका मतलब है कि खरीदार को किसी दवा की उपलब्ध सबसे कम कीमत मिल सकेगी। मुंबई मुख्यालय वाली सन फार्मा ने मंगलवार को नियामकीय फाइलिंग में इस समझौते की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि MFN प्राइसिंग की व्यवस्था अमेरिका में भविष्य में लॉन्च होने वाली उसकी नई इनोवेटिव दवाओं पर भी लागू होगी।क्या है सन फार्मा और अमेरिका के बीच समझौता? डील के तहत सन फार्मा अमेरिका के राज्य Medicaid कार्यक्रमों को MFN कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराएगी। MFN ...