देवरिया, अगस्त 11 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। हिन्दुत्व केवल एक राजनैतिक विचार नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की पहचान है। यह बातें विश्व हिन्दू कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पाण्डेय ने कही। वह सोमवारको रुद्रपुर के होलट किंगमड में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हिन्दू समाज के सामने अनेक सामाजिक व सांस्कृतिक चुनौतियां हैं, जिनका सामना एकजुट होकर ही किया जा सकता है। जाति, क्षेत्र और आपसी मतभेद से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को संगठित एक जागरुक करना समय की आवश्यकता है। युवाओं को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ते हुए समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। इससे पूर्व उन्होंने श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में पूजन अर्चन किया। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला स...