भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कल होगा, जानिए किस-किसको मिल सकता है मौका?
नई दिल्ली, मई 18 -- Team India Squad News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का सीजन अपने शबाब पर है। प्लेऑफ्स के लिए जंग जारी है। तीन पायदानों के लिए 7 टीमों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। इस बीच भारतीय टीम का ऐलान होना है। मंगलवार 19 मई 2026 को भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली सीरीज के लिए होना है। एकमात्र टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी। टीम की घोषणा आधिकारिक तौर पर तो कल होगी, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि कौन-कौन इसका दावेदार है। भारतीय टीम 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलती हुई नजर आई। इस टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.