देहरादून, अप्रैल 24 -- पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा तकनीकी दक्षता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करता है, तब राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होता है। जेबीआईटी समूह संस्थानों ने गर्व के साथ "सृजन 2026" वार्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया। महोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, तकनीकी, गैर-तकनीकी की विविध प्रतियोगिताओं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के गायक अमाल मलिक ने मधुर आवाज से वातावरण को सुरमयी बना दिया। तकनीकी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी सत्र में सचिव तकनीकी एवं उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों की परियोजनाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- कला संकाय के विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता क...