भारत की युवा आबादी बनेगी विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : प्रो. रास बिहारी
गया, अगस्त 7 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित विशेष व्याख्यान में जनसंख्या वृद्धि, युवा शक्ति और सतत संसाधन प्रबंधन पर गहन मंथन हुआ। 'पॉपुलेशन डायनामिक्स एंड सस्टेनेबल रिसोर्स मैनेजमेंट' विषय पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात भूगोलविद् प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जो उचित शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के माध्यम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि रूस, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई विकसित देशों में जनसंख्या वृद्धि दर बेहद कम या ऋणात्मक हो चुकी है। जिससे श्रमशक्ति और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.