कोलंबो, नवम्बर 23 -- भारत ने टी20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को कोलंबो के पी सारा ओवल मैदान में नेपाल को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप का यह पहला आयोजन है। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रनों पर रोक दिया और फिर महज 12 ओवरों में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत का इस मैच पर दबदबा इतना था कि नेपाल की टीम अपनी पारी में केवल एक चौका ही लगा सकी। यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मार्को येन्सन, भारत के खिलाफ जड़े 7 छक्के फुला सरेन नाबाद 44 रनों की पारी के साथ भारत की सर्वोच्च स्कोरर रही। भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। सह-मेजबान श्रीलंका शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.