भदोही, जून 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित हुआ। पीएम एवं सीएम के मार्गदर्शन में परंपरागत से योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में योगाभ्यास एवं प्राणायाम कर लोगों ने खूब पसीना बहाया। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंसराज विश्वकर्मा, सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कृष्ण कुमार, सांसद डा. विनोद बिंद जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। दीवानी न्यायालय, पुलिस लाइन, तीनों तहसील, छहों ब्लाक, दो पालिका परिषद, पांच नगर पंचायत एवं 546 ग्राम सभाओं में भी सामूहिक योग...