गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिला सुरक्षा स्वावलंबन को लेकर कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि स्थाई लोक अदालत की पूर्व न्यायाधीश अनीता अग्रवाल ने महिलाओं की सहभागिता विषय पर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सनातन का मूल तत्व स्त्री है, जो भारत की प्राचीनता व संस्कृति की ध्वजवाहक है। सभ्यता के विकास क्रम में स्त्री का पिछड़ापन गंभीर समस्या है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में मानसिक तनाव से उन्मुक्ति भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। बताया कि एक डेटा के अनुसार यह देखा गया है की भले पुरुषों में हृदय संबंधी रोग ज्यादा पाए जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। यह देखा जा रहा है कि महिलाएं हृदय रोगी होने के बावजूद भी अस्पताल तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.