भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। संतनगर बरारी में शब्दयात्रा भागलपुर के तत्वावधान में भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बिहार अंगिका अकादमी पटना के निवर्तमान अध्यक्ष व साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. लखनलाल सिंह आरोही ने कहा कि 1980 के दशक में पारस कुंज ने लघुकथा की अलख जगाई और लघुकथा आंदोलन चलाया। उसी आन्दोलन का साकार रूप है यह भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं। पारस कुंज भागलपुर के जयशंकर प्रसाद हैं। इस पुस्तक में देश-विदेश के सौ स्थापित तथा नवोदित लेखकों की एक सौ तेरह लघुकथाओं को वरिष्ठ लघुकथाकार पारस कुंज ने बड़े सलीके से सम्पादित किया है। अध्यात्म साहित्य के अनेक पुस्तकों के रचयिता छोटेलाल दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। लोकार्पण उत्सव की विशिष्ट अतिथि कवयित्री सपना चन्द्रा, लघुकथाकार कवि अंजनी कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.