पटना, अप्रैल 1 -- उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि जूट उद्योग भारत की पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ आज के समय में सतत विकास का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से लखपति दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं न केवल जूट आधारित उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं। ज्ञान भवन में बुधवार को राष्ट्रीय जूट बोर्ड एवं जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान जूट उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों को सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.