ऑकलैंड, नवम्बर 3 -- रोहित शर्मा और विराट कोहली पर एक बार फिर से सभी की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण न्यूजीलैंड बुधवार से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। वनडे सीरीज के बाद होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिया गया है जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी। सिराज के अलावा भारतीय टीम में शामिल अन्य चार विशेषज्ञ गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (18), गुरनूर बराड़ (09), अंशुल कंबोज और आकिब नबी (एक-एक) के पास कुल मिलाकर 29 वनडे मैचों का अनुभव है।'...तो हम सभी पांच मैच में खेलते' टौरंगा में पांचवें और अंतिम वनडे के तुरंत बाद शुरू होने वाल...