नई दिल्ली, फरवरी 27 -- बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म, एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की 'बूंग', अब 6 मार्च को थिएटर्स में फिर से रिलीज होने जा रही है और मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए एक नया पोस्टर लॉन्च किया है। बता दें कि फिल्म ने हाल ही में लंदन में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म की कैटेगरी में सम्मान जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।नया पोस्टर शेयर की अनाउंसमेंट बूंग ने जूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को पछाड़कर यह जीत हासिल की, जो ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा पल है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक मासूमियत की जर्नीऔर प्यार। देखें भारत की पहली बाफ्ता अवॉर्ड विनिंग फिल्म स...