नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- युद्ध की वजह से भारत में आर्थिक तनाव साफ दिख रहा है। सबसे पहले ईंधन की कीमतों पर असर पड़ने लगा है, इससे महंगाई कितनी बढ़ी है, इसके आंकड़े 14 अप्रैल तक सामने आएंगे। वैसे, फरवरी में महंगाई कुछ बढ़ी थी और मार्च में इसके तीन से चार प्रतिशत के बीच रहने की आशंका है। वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते बुधवार को व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़त हुई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। ध्यान रहे, पिछली बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू गैस की कीमत में भी 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़त हुई थी, अगर इसकी कीमत अब बढ़ती है, तो लोगों को ज्यादा परेशानी होगी। अब कीमत बढ़ी, तो रसोई गैस के भाव हजार रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.