नई दिल्ली, जनवरी 5 -- अमेरिका में कई दिनों से लापता भारतीय महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि लापता 27 साल की भारतीय महिला निकिता गोडिशला की लाश मैरीलैंड में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में मिली है। लाश पर चाकू से गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। इस मामले में हावर्ड काउंटी पुलिस ने हत्या का आरोप एक्स बॉयफ्रेंड पर ही लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अर्जुन शर्मा ने अधिकारियों को बताया था कि उसने 31 दिसंबर को निकिता को आखिरी बार ट्विन रिवर्स रोड के 10100 ब्लॉक में स्थित अपने अपार्टमेंट पर देखा था। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अर्जुन शर्मा रिपोर्ट लिखवाते ही भागकर भारत लौट गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.