भारत की धरोहर को अपना रही पूरी दुनियाः प्रो. संजीव
कानपुर, जून 21 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में योग दिवस मनाया गया। छात्र, शिक्षक, अधिकारी समेत 1170 लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपनाने लगी है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से कई शारीरिक बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और तनाव से बचा जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के साथ हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक राहुल यदुवंशी ने योग कराया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन का आधार है योग इस दौरान सभी डीन, विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.