नई दिल्ली, जून 8 -- भारतीय शेयर बाजार में IPO की हलचल एक बार फिर तेज होती दिख रही है। अब खबर है कि दुनिया की मशहूर बीयर निर्माता कंपनी Carlsberg अपनी भारतीय यूनिट का IPO लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेनमार्क की इस दिग्गज कंपनी का India IPO इस महीने ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल कर सकता है और इसके जरिए करीब 700 मिलियन डॉलर (लगभग Rs.6,000 करोड़) जुटाने की योजना है। अगर यह IPO आता है, तो यह साल के सबसे चर्चित और बड़े पब्लिक इश्यू में शामिल हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- रॉकेट बना ये शेयर, 1 दिन में 14% की तेजी; 3 महीने में निवेशकों का पैसा हुआ डबल! ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Carlsberg इस IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटर (Kotak Mahindra Capital), JPMorgan Chase और Citigroup जैसी बड़ी निवेश बैंक...