नई दिल्ली, मार्च 20 -- अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए एक बड़ा संभावित खतरा बताया था। अब पाकिस्तान ने कहा है कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर भारत का नाम लिया। साथ ही दावा किया कि भारत की मिसाइल क्षमताएं असली चिंता का विषय हैं। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान की रणनीतिक क्षमताएं पूरी तरह से रक्षात्मक हैं। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इनका मकसद राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करना और दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता बनाए रखना है।भारत का लेने लगा नाम रिपोर्ट के अनुसार, अंद्राबी ने कहा, 'इसके विपरीत, भारत द्वारा 12,000 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता वाली मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.