नई दिल्ली, मई 1 -- पाकिस्तान इन दिनों तेल का रोना रो रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई हालिया युद्ध से पाकिस्तान बड़ी मुसीबत में फंसा हुआ है और अब तो शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री ने खुद इस बात को कबूल लिया है कि पाकिस्तान में तेल बचा ही नहीं है। यही नहीं पाकिस्तान भारत के ऑयल रिजर्व को देख कर भी किलस रहा है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी नाकामी तो मानी ही, साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत की तरह नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान के पास भारत की तरह रणनीतिक तेल भंडार नहीं है। गौरतलब है कि ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के सबसे अहम जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही ठप पड़ गई है जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़कर 126 रुपए प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं गईं। कीमतों ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ ...