बक्सर, अप्रैल 2 -- युवा के लिए ----- आईक्यूएसी नगर के एमवी कॉलेज में गुरूवार को प्रारंभ हुआ दो दिवसीय संगोष्ठी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्वान प्रस्तुत करेंगे अपने विचार फोटो संख्या 16 कैप्शन -गुरुवार को एमवी कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा में मानवता एक अनंत यात्रा के ब्रॉशर व फ्लायर का लोकार्पण करते प्राचार्य प्रो. कृष्णकांत सिंह व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित एमवी कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णकांत सिंह द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'भारतीय ज्ञान परंपरा में मानवता एक अनंत यात्रा' के ब्रॉशर एवं फ्लायर का लोकार्पण किया गया। संगोष्ठी आगामी 12-13 मई 2026 को महाविद्यालय के मानस सभागार में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन अंग्रेजी एवं संस्कृत विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार...