हरदोई, मार्च 9 -- हरदोई, संवाददाता। आईसीसी 20-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर देशवासियों को खुशी का बड़ा मौका दिया। जीत की खबर मिलते ही शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मौके पर प्रियम मिश्रा ने कहा कि फाइनल मुकाबले का उत्साह ही अलग होता है। भारतीय टीम की जीत ने हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। रात में शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। सिनेमा चौराहे पर प्रियम मिश्रा अपने साथियों के साथ तिरंगा लेकर पहुंचे और भारत माता के जयकारे लगाते हुए जश्न मनाया। सलिल मिश्रा, विंसी सरदार, अंकित अवस्थी, अभिषेक श्रीवास्तव, अं...