सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। 20-20- वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही मैच में भारत की जीत तय हुई, वैसे ही क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। युवाओं ने घंटाघर पर एकत्र होकर तिरंगे लहराए और भारत माता के जयकारे लगाए। भारत की जीत पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। शहर के घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस एकत्र हो गए। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर जुलूस निकाला और भारत की जीत का उत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजने लगे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। घंटाघर चौक और आसपास के बाजारों में देर रात तक उत्सव का माहौल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.