शामली, मार्च 9 -- थानाभवन। टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार विश्वविजेता का खिताब अपने नाम कराया। भारत की जीत पर थानाभवन में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद थानाभवन नगर व क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही मैच खत्म हुआ नगर में लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा लहराते हुए लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे और देर रात तक आतिशबाजी कर जीत का जश्न चलता रहा। दिन में लोगो ने तिरंगा झंडा लहराते हुऐ जश्न मनाया। इस दौरान संघ चेयरमेन महेश गोयल, धीरज नारंग, रवि चौधरी, मा. महेन्द्र शर्मा, मुकेश मित्तल अक्षय गोयल गर्वित मित्तल दीपक मुकेश प्रधान विकास सैनी रवि चौहान अमित कुमार नवीन गोयल सचिन कुमार सनी अनस आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...