सोनभद्र, मार्च 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। अहमदाबाद में टी 20 विश्व कप मैच के फाइनल में भारत की लगातार दूसरी बार जीत होते ही पूरा शहर जश्न में डूब गया। लोगों ने जगह जगह आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पूरे मैच के दौरान लोगों की निगाहे टीवी पर टिकी रही। जैसे ही जीत हुई देर रात तक मोहल्लों में भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबला रविवार को शुरू होते ही लोगों की निगाहे टीवी पर टिक गई। फाइनल मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाजार में जगह जगह दुकानों पर लोगो को टीवी पर मैच देखते देखा गया। फाइनल मैच के कारण शाम आठ बजे के बाद बाजार में लोगों का आवागमन भी कम देखने को मिला। लोगों अपने अपने घरों में मैच का आनंद लेते रहे। बाजार में भी टीवी पर ल...