चम्पावत, मार्च 9 -- चम्पावत। बीते रविवार को टी 20 विश्व कप फाइनल खिताब जीतने पर युवाओं ने जश्न मनाया। युवाओं ने भारतीय झंडे के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। अहमदाबाद स्टेडियम में चल रहे विश्वकप का फाइनल मैच देखने के लिए गांधी चौक पर पर बड़ी स्क्रीन लगाई थी। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की युवाओं ने जम कर आतिशबाजी की। यहां गौरव पांडेय, कैलाश अ​धिकारी, अनुराग सिंह, सौरभ, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, अन्नू अ​धिकारी, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...