मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। टी-20 क्रिकेट मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने की खुशी में रोटरी के पूर्व सहायक गवर्नर शिव कुमार रूंगटा ने सोमवार को मध्य विद्यालय, गुलजार पोखर में बच्चों को मिठाई खिलाई एवं उनके बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरित कर बच्चों के साथ खुशी मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वल रहकर विद्यार्थी अपने विद्यालय और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। श्री रूंगटा ने कहा कि, खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, ताकि वे सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें। ज्ञात हो कि, क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की जीत में ईशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.