खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया। नगर संवाददाता भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम नवीन कुमार, डीडीसी श्वेता भारती तथा एडीएम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात दूसरा चरण 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य से जुड़ी प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.