सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला । भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम.डी. तासिकुर रहमान एवं अविनाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। प्रशिक्ष...