भारत की जनगणना 2027 : डीसी ने की मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की समीक्षा
देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला अंतर्गत चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। जिसमें जिले के अधिकारियों, चार्ज पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान डीसी ने आगामी जनगणना के प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। मौके पर डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि देश के इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस बार भारत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.