भारत की चार पहलवान शुरुआती दौर में ही हारीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भारत की दो महिला पहलवानों ने मंगलवार को जहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करके उम्मीद जगाई थी वहीं बुधवार को उसके चार पहलवान शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गए। भारत की तीन पहलवान प्री क्वार्टर फाइनल में, जबकि एक को क्वालीफाइंग राउंड में हार का सामना करना पड़ा। महिला 65 किलोग्राम में रजनीता का अभियान भी रेपचेज राउंड में जापान की नाना इकेहाता से 2-6 से हारने के बाद समाप्त हो गया।
प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय पहलवानों को हार सबसे बड़ा झटका 53 किलोग्राम वर्ग में लगा, जहां निशु ने मोरक्को की सबा कानेब पर जीत से शुरुआत की, लेकिन वह प्री क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की एंड्रिया बीट्रिस एना से 0-8 से हार गईं। सृष्टि ने महिलाओं के 68 किलोग्राम में अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान की फिरुजा एसेनबायेवा को 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.