नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Lenskart share price: चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट के शेयर में मंगलवार को बड़ा उछाल आया और शेयर पहली बार 640 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। इंट्रा-डे के दौरान शेयर में करीब 6 पर्सेंट की तेजी आई। कंपनी के शेयर में इस तूफानी तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है।चीन में लेंसकार्ट की नई कंपनी लेंसकार्ट ने चीन में एक नई स्टेप-डाउन सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि Wenzhou फ्रेमकार्ट ट्रेड कॉपरेशन लिमिटेड को 14 अगस्त, 2026 को Baofeng फ्रेमकार्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (BFT) की सब्सिडियरी के तौर पर बनाया गया था। BFT, लेंसकार्ट सॉल्यूशन का एक जॉइंट वेंचर है। यह नई कंपनी आईवियर और उससे जुड़े ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स के कारोबार पर ध्यान देगी। इसके साथ ही यह BFT और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के लिए चश्मे के फ्रेम और ...