नई दिल्ली, मार्च 12 -- जब भारत में तेल-गैस संकट की चर्चा तेज होती जा रही है, तब सरकार भी समाधान की दिशा में यथोचित प्रयास कर रही है। यह बहुत जरूरी है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर तेल-गैस की व्यवस्था करने में अपने पूरे अनुभव व कुशलता का परिचय दें। दुनिया में सबसे विशाल आबादी वाले विकासशील भारत को बड़ी मात्रा में तेल-गैस की जरूरत है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि पश्चिम एशिया में युद्ध भड़कते ही हम तेल-गैस के प्रबंधन में नाकाम हो गए हैं, उन्हें एक बार देश के केवल दो राज्यों की आबादी पर गौर करना चाहिए। करीब 24 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश और 13 करोड़ की आबादी वाला बिहार, दोनों मिलकर चीन और भारत के बाद दुनिया में तीसरी सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र हैं। दोनों राज्यों के 37 करोड़ लोगों के लिए तेल-गैस का प्रबंध आसान नहीं है। किसी भी देश से कहा जाए ...