लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए व्यापारिक टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के निर्णय का उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया है। सीआईआई, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल ने इसे भारत की वैश्विक साख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की बड़ी जीत माना है। सीआईआई यूपी चैप्टर की अध्यक्ष डा. उपासना अरोड़ा व उपाध्यक्ष अभिषेक सर्राफ ने इस कटौती को द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में एक 'रणनीतिक पुनर्संतुलन' बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक आपूर्ति शृंखला के दौर में भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में स्थापित करता है। इस प्रकार के सुधार 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने, निर्यात वृद्धि बनाए रखने और विनिर्माण क्षेत्र में उच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.