भारत की उदारता- सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न करे दुनिया: डोभाल
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- देश ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया को भारत की उदारता और सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न करने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने डिस्कवरी पर आज आ रही डॉक्यूमेंट्री 'डीक्लासिफाइड ऑपरेशन सिंदूर' में ये बात कही है। एनएसए अजीत डोभाल ने इस साक्षात्कार में स्पष्ट कहा कि नतीजा कुछ भी हो भारत खतरा उठा सकता है और कड़ा प्रहार कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 88 घंटे तक चले सैन्य अभियान का मकसद दुश्मन के शिविरों को नष्ट करना था। खासकर उनको जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे। कार्यक्रम में डोभाल ने सैन्य कार्रवाई के पीछे लिए जा रहे फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। डोभाल ने उस वक्त को भी याद किया जब हमले के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे। हमले की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.