नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लगे एक बिलबोर्ड ने सोशल मीडिया पर खासा चर्चा पैदा कर दी है। इस डिस्प्ले पर भारत की अनुमानित जनसंख्या लगातार बदलते आंकड़ों के साथ दिखाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 3:59 बजे देश की आबादी 1,47,92,39,016 दर्ज की गई। इस आंकड़े को देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए। और पूछने लगे कि आखिय डेटा कहां से आ रहा है। दूसरी ओर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आंकड़ा वास्तविक समय में हर व्यक्ति की निगरानी पर आधारित नहीं है। यह जन्म, मृत्यु और जनसांख्यिकीय रुझानों के आधार पर तैयार किया गया अनुमान है। फिर भी इस 'लाइव' काउंटर को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह संख्या कैसे अपडेट होती है। एक यूजर ने लिखा कि यह तो यूट्यूब सब्सक्राइबर काउंटर जैसा लग रह...