गंगापार, नवम्बर 13 -- भारतीय कृषि की आत्मा गौ आधारित पद्धति में निहित है, जो न केवल भूमि को उर्वर बनाती है बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त भी करती है। उक्त बातें भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसाई रेड्डी ने फूलपुर क्षेत्र के बौड़ई में किसान संघ के कार्यकर्ताओं को स्वयं के स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से न केवल लागत घटती है बल्कि उत्पादन की गुणवत्ता भी बढ़ती है, जिससे उपभोक्ता का विश्वास मजबूत होता है। भारत में कृषि कर्म यहां की आत्मा से जुड़ा हुआ है। साथ में आये प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि जब किसान संगठित होकर स्वावलंबी खेती की ओर बढ़ेंगे, तब देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। भारतीय परंपरा में खेती एक धर्म है और गौमाता उसकी आधारशिला हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.