भारत की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है:मुख्यमंत्री
रिषिकेष, अप्रैल 17 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है। उत्तराखंड एक राज्य नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित अति रुद्रम एवं शतचंडी महायज्ञ में शिरकत करने के दौरान कही। परमार्थ निकेतन में सीएम धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी और विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट के साथ मां गंगा का पूजन, अभिषेक और शतचंडी महायज्ञ में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन में आयोजित अति रुद्रम एवं शतचंडी महायज्ञ मानवता के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति और आंतरिक जागरण का संदेश दे रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड की आध्यात्मिक गरिमा, सनातन संस्कृति की शक्ति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक ऊर्जा का अद्भुत संगम और अत्यंत शक्तिशाली आध्यात्मिक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.