नई दिल्ली, अगस्त 12 -- भारत की अर्थव्यवस्था विश्व पटल पर चौथे स्थान से खिसकर छठे स्थान पर आ गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की नॉमिनल जीडीपी 3.92 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई है, जिससे यह दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।IMF की रिपोर्ट के आधार पर जारी हुए आंकड़े राज्यसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अप्रैल 2026 की 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' रिपोर्ट पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि IMF की यह रैंकिंग मौजूदा अमेरिकी डॉलर विनिमय दरों पर मापी गई नॉमिनल जीडीपी पर तय होती है।ब्रिटेन और जापान फिर निकले आगे सितंबर 2022 में भारत ने नॉमिनल जीडीपी के मामले में ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की...