नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- GK Quiz: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में हरे-पीले रंग के खट्टे-मीठे आंवले दिखने लगते हैं। सेहत के लिहाज से गुणकारी माना जाने वाला यह फल केवल अचार, मुरब्बे या च्यवनप्राश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के एक पूरे शहर की पहचान से जुड़ा हुआ है। क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को आंवला राजधानी कहा जाता है? अगर आपका जवाब उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला है, तो आप बिल्कुल सही हैं। प्रतापगढ़ की पहचान आधिकारिक तौर पर 'सिटी ऑफ आंवला' के रूप में बनी हुई है और इसे यह पहचान अपने विशाल बागानों और आंवला बेस्ड इंडस्ट्री के कारण मिली है।देश के कुल उत्पादन का 60% हिस्सा उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आंवला उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल आंवला उत्पादन में लगभग 60 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। इसमें भी सबसे बड़ा य...